![]() |
आज हम आपलोगों को मकर संक्रांति की पावन त्यौहार के बारे में जानकारी साझा करते हैं । PublicPilot आप सभी को डेली, फ्रेस व सटीक खबरों को अपडेट करता रहता है ।
चलिए जानते हैं कि मकर संक्रांति क्या है?
मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जो पूरे भारतवर्ष में अलग अलग राज्यों में भिन्न भिन्न तरीकों से मनाया जाता है। जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, उसे मकर संक्रांति कहा जाता है ।मकर संक्रांति को अलग अलग धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से लोग इसे बड़े धूम-धाम से मनाते हैं ।
यह केवल भारतवर्ष में ही नहीं, बल्कि नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।
हमारे दैनिक जीवन में मकर संक्रांति का महत्व :-
यह त्यौहार हिन्दूओ का प्रमुख त्यौहारों में से एक है।इसी दिन सूर्य दक्षिणायन से उतरायन की ओर होते हैं। साथ ही साथ सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है । जिसका असर सीधे हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है।
इस साल मकर संक्रांति सिंह पर सवार होकर आ रहें हैं ।
🎁 विडियो जरूर देखें 👇
इस त्यौहार पर हमें क्या करना चाहिए?
इस संक्रांति के शुभ मुहूर्त पर प्रत्येक व्यक्ति को स्नान व दान करना पूण्य कर्म हैं। इस पावन पर्व के शुभ मुहूर्त पर गुड़ एवं तिल लगाकर स्नान करना शुभ फलदायी है।
इस संक्रांति पर लोग गुड़ ,तिल व आवश्यक सामाग्री जैसे कंबल, वेडसिट, मुद्रा व भोजन आदि को दान करना पूण्य का कार्य माना जाता है ।
अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के नाम:-
भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में यह कई नामों से प्रचलित है जैसे- उतर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है ।जबकि तमिलनाडु में इसे पोंगल कहा जाता हैं।और गुजरात में इसे उतरायन कहते है। गुजरात में इस त्यौहार का बहुत महत्व है।यहां तक कि गुजरात में इस दिन पतंग डोरी काट प्रतियोगिता देखने को मिलता है।
इस पर्व के प्रमुख व्यंजन :-
इस पर्व के प्रमुख व्यंजनों में दही,चूड़ा,गुड़,तिलकूट व तिल से बना पकवन प्रसिद्ध हैं। लोग नदी,तालाब या झील में स्नान व पूजा-पाठ करके दही,चूड़ा,गुड़,तिलकूट खाते हैं । लोग अगले दिन कहीं-कहीं लोग खिचड़ी भी खाते हैं।
मुख्य बातें:-
🎯 इस पावन पर्व के शुभ मुहूर्त पर लोगों को स्नान,दान करना ,पुण्य का कार्य माना जाता है।
🎯 मकर संक्रांति के बाद से ही ॠतु परिवर्तन होने लगता है,जिसका प्रभाव समस्त जीवन-जगत पर पड़ता हैं ।
🎯 सूर्य दक्षिणायन से उतरायन की ओर होते हैं। साथ ही साथ सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है । जिसका असर सीधे हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है।
🎁Note:-
यह ब्लॉग आपको कैसा लगा ? कमेंट करके अपनी राय दे सकते हैं। यदि आपको अच्छा अच्छा लगाहो, तो अपने दोस्तों के साथ साथ जरूर शेयर करें.....
धन्यवाद!



This is helpful blog
ReplyDelete